दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर आरपीएफ व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लिया। पहचान के लिए आस पास जांच की। शिनाख्त नहीं होने पर शव मोर्चरी पर रखवाया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे सूचना मिली कि कोई शख्स ट्रेन की चपेट में आ गया है। उसकी मौत हो गई हैै। सूचना मिलते ही वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ के दरोेगा आशीष कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे। देखा दिल्ली से मुरादाबाद की दिशा में जाने वाली ट्रेनों की लाइन किनारे एक शख्स मृत पड़ा था। जिसकी आयु 40-45 वर्ष लग रही थी। शव को कब्जे में लिया गया। उसके शव को देखकर लग रहा था कि वह युवक या तो किसी ट्रेन से गिरा होगा। क्योंकि उसका शरीर कहीं से कटा नहीं था। यह भी इन्कार नहीं किया जा सकता कि लाइन को पार करते समय हादसे का शिकार हो गया हो। उसकी पहचान नहीं हो सकी। शव को मोेर्चरी पर रखवाया गया है।