मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। विशेषकर कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके घोषणापत्र में शरीयत कानून लागू करने की बात कही गई है। यह देश शरीयत से नहीं डॉ. आंबेडकर साहब द्वारा बनाए गए संविधान से चलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन तलाक की प्रथा पर रोक लगा दी तो वे कहते हैं कि हम फिर से पर्सनल लॉ को बहाल करेंगे। मंगलवार को वह रहरा के प्रकाशवीर शास्त्री इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा कर रहे थे।