मंडी धनौरा में मंगलवार से शराब की नई दुकान खोले जाने से पहले ही नगर के मोहल्ला गांधीनगर में महिलाओं ने उनका विरोध शुरू कर दिया। महिलाओं ने दोनों दुकानों के बाहर जमकर हंगामा किया और चेतावनी दी कि किसी भी दशा में मोहल्ले में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।