व्यापारियों एवं प्रबुद्ध लोगों ने दिल्ली में लाल किला के पास आतंकी घटना में मारे गए लोगों की आत्मा शांति की कामना की। आतंकवादियों को फांसी दिए जाने की मांग उठाई। मंगलवार शाम नागरिक रेलवे स्टेशन के निकट शिव मंदिर में एकत्र हुए। यहां पर मृतकों की आत्मा शांति के लिए पंडित दयानंद शर्मा ने मंत्रों का उच्चारण कराया। इस दौरान व्यापारी नेता नवीन गर्ग ने कहा कि दिल्ली की घटना कायराना हमला है। आतंकवादियों को फांसी की सजा दी जाए। सुनील गुप्ता, मनमोहन सिंह सेन, पंडित हरि गोपाल शास्त्री, अमर सिंह, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।