कार्तिक पूर्णिमा पर लगे तिगरी गंगा मेले आस्था का सैलाब उमड़ा है। तिगरी की ओर जाने वाले मार्गों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और श्रद्धालुओं के वाहनों की लाइन लगी है। पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाने की लालसा श्रद्धालुओं को घर से दूर खींच ला रही है। जिस मार्ग पर देखों श्रद्धालुओं के वाहन दिखाई दे रहे हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी में पतित पावनी गंगा किनारे लगने वाला गंगा मेला आस्था, श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है। इस बार 11 नवंबर को मेला का विधिविधान से पूजन कर उद्घाटन किया जाएगा।