मोहरका पट्टी में चकरोड़ का विवाद जल्द न निपटने पर नायब तहसीलदार ने कानूनगो को कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा इस तरह काम करने से कोई विवाद नहीं निपटेगा। नायब तहसीलदार राजपाल सिंह गंगवार के नेतृत्व में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें इंस्पेक्टर मनोज कुमार के साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।इस दौरान शिकायत आई कि मोहरका पट्टी गांव में चकरोड़ का कई महीने पुराना चल रहा विवाद नहीं निपटा है। किसी भी पक्ष ने चकरोड़ में आ रही गेहूं की फसल को नहीं काटा है। जिस पर नायब तहसीलदार ने कानूनगो को काम में सुधार लाने की चेतावनी और विवाद जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। हिदायत दी कि लेखपालों को लगाकर चकरोड़ के सभी मामले जल्द से जल्द निपटाएं। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीन शिकायत आई थीं। जिनमें दो का निस्तारण करने के लिए टीम भेज दी गई थी।