दिल्ली ब्लास्ट में मंगरौला के रहने वाले डीटीसी बस के परिचालक अशोक की मौत के अलावा हसनपुर के एक ओर व्यक्ति की मौत हुई है। उनकी पहचान हसनपुर के रहरा अड्डा निवासी लोकेश अग्रवाल (52) के रूप में हुई है। वह दिल्ली में अपने एक बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए अस्पताल गए थे। मृतक लोकेश खाद विक्रेता थे। मृतक लोकेश और मंगरौला निवासी अशोक दोनों आपस में दोस्त थे। परिजनों के मुताबिक लोकेश अग्रवाल ने अशोक को फोन करके लाल किला मेट्रो स्टेशन पर बुलाया था। इसके बाद अशोक अपने दोस्त लोकेश अग्रवाल के साथ बाइक पर सवार होकर आंनद बिहार बस स्टैंड जा रहे थे। यहां से लोकेश अग्रवाल को हसनपुर वापस आने के लिए बस पकड़ी थी। इसी बीच लाल किले के पास मेट्रो स्टेशन के नजदीक धमाका हो गया। जिसकी चपेट में दोनों आ गए। दोनों दोस्तों की ही मौत हो गई।