फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में चौपला पर बने रहे जाम के हालात

विमल शर्मा Updated Wed, 07 Jan 2026 07:45 PM IST

गजरौला पुलिस द्वारा यातायात को सुचारू रखने के लिए की गई बैरिकेडिंग के कारण दिन में कई बार जाम के हालात बने। वाहन घूमकर निकलने के कारण रेंग रेंग कर गंतव्य को रवाना हुए। पुलिस ने यातायात को सुचारू रूप से रखने के लिए चौपला चौकी पर बैरिकेडिंग की है। पुलिस का मानना है कि फिलहाल में भले ही इसके कारण कुछ दिक्कत आ रही है, लेकिन इसके दूरगामी परिणाम अच्छे निकलेंगे। बैरिकेडिंग के कारण मंगलवार को दिन में कई बार जाम के हालात बने। रेलवे फ्लाईओवर से लेकर चौपला तक वाहनों की लाइन लगी रही। यही हाल मुरादाबाद की दिशा में जाने वाले वाहनों का रहा। इस मार्ग पर भी जाम जैसे हालात रहे। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि यातायात में कुछ बदलाव किया है। इस कारण वाहनों की लाइन लग रही है। बाद में दिक्कत नहीं आएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें