फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में ननिहाल में घर के बाहर खेल रही साढ़े तीन साल की बच्ची से दरिंदगी

अमरोहा में ननिहाल में घर के बाहर खेल रही साढ़े तीन वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी गांव के रहने वाले 48 वर्षीय गजेंद्र सिंह ने दुष्कर्म किया। आरोपी बच्ची को गांव के पास नहर किनारे लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया। बच्ची को तलाश करते हुए पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। एसपी अमित कुमार आनंद ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गजेंद्र को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस में उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें