कार्तिक पूर्णिमा पर लगा तिगरी गंगा मेला समाप्त हाेने के बाद भी गंगा तट पर आस पास के श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता रहा। पतित पावनी में हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। महिलाओं ने मीना बाजार में खरीदारी की। हिंडोले पर झूल कर आनंद लिया। माैत के कुआं में करतब देखे। कार्तिक पूर्णिमा पर लगा तिगरी गंगा मेला शुक्रवार को मुख्य स्नान के बाद समाप्त हो गया।