फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ई-रिक्शा पलटने से मां-बेटा समेत तीन घायल

गजरौला। ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। जहां से तीनों को रेफर कर दिया गया। नगर के जलाल नगर मोेहल्ला निवासी मुश्तकीम के बेटे (साद) को कई दिन पूर्व चोट लग गई थी। जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। सोमवार को उसकी अस्पताल से छुट्टी होने पर उसके चाचा अबूजर के ई-रिक्शा से घर लाया जा रहा था। उसमें मुश्तकीम का भाई फहीम और परिवार की महिलाएं सवार थीं। सोमवार शाम करीब 4 बजे थाना क्षेत्र में झनकपुरी के सामनेे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससेे मुश्तकीम की मां फिरदौस, भाई फहीम, भाभी शबाना घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर तिगरी मार्ग पर बाइक से भिड़ंत के बाद कार सड़क किनारे खड़ेे खंभे से जा टकराई। गनीमत यह रही कि कार सवारों को चोट नहीं आई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें