फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव इंटर कॉलेज की छात्राओं ने जाना किस तरह काम करती है पुलिस

विमल शर्मा Updated Mon, 17 Nov 2025 06:50 PM IST

शिव इंटर कॉलेज की 11वीं व 12वीं की 53 छात्राओं ने थाना भ्रमण कर यह जाना कि पुलिस किस तरह काम करती है। उनको इंस्पेक्टर मनोज कुमार, कुमराला चौकी इंचार्ज नीतेंद्र वशिष्ठ ने रिसेप्शन, साइबर सैल, सीसीटीएनएस, इंस्पेक्टर कार्यालय का भ्रमण कराते हुए जानकारी दी। उनको बताया कि साइबर अपराधी किसी छात्रा के रिश्तेदार या परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज बताकर और उसकी गिरफ्तारी की बात कह झांसे में लेकर उसे ठगी का शिकार बनाते हैं। छात्राओं को बताया कि साइबर अपराध का शिकार बनने से बचने के लिए सावधानी ही जरूरी है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे अमर उजाला की तरफ से कॉलेज की 53 छात्राओं को थाना भ्रमण कराया गया। छात्राएं कॉलेज की महिला प्रवक्ता मोनिका सिंह के नेतृत्व में थाना परिसर में आईं। यहां उनको कुमराला चौकी इंचार्ज नीतेंद्र वशिष्ठ ने सबसे पहले रिसेप्शन कक्ष का भ्रमण कराया। इस दौरान छात्राओं को बताया कि अपनी शिकायत लेकर आने वाला फरियादी रिसेप्शन पर अपना प्रार्थना पत्र देता है। यहां उसकी शिकायत रजिस्टर में दर्ज की जाती है। रिसेप्शन पर तैनात कर्मचारी पीड़ित को या उसके प्रार्थना पत्र को संबंधित पुलिस कर्मी के पास भेज देता है। संबंधित पुलिसकर्मी पीड़ित से बात कर उसकी समस्या का निदान करने के बाद उससे यह पूछता है कि वह संतुष्ट है या नहीं। छात्राओं को नियंत्रण कक्ष का भ्रमण कराया। इस दौरान उनको बताया कि थाना क्षेत्र में सभी प्रमुख स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में घटनाएं कैद होती रहती हैं। जिनकी निगरानी नियंत्रण कक्ष में बैठने वाला पुलिसकर्मी करता है। इस दौरान छात्राओं से भी कहा कि वह स्कूटी चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा कैमरे में कैद हो जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। जीडी कार्यालय दिखाया। यहां पर बैठे मारपीट के आरोपियों के बारे में छात्राओं को जानकारी दी कि यह शातिर अपराधी नहीं है, अन्यथा हवालात में बैठे होते। छात्राओं को यह भी बताया कि जीडी ही थाने की सबसे अहम है। पुलिसकर्मी थाने में आते या बाहर जाते समय अपनी एंट्री कराता है। उनको मालखाना दिखाया। उसमें रखे शस्त्रों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक का कार्यालय दिखाया। इस दाैरान इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने छात्राओं को बताया कि यहां पर बैठकर वह थाने में आने वाले शिकायतकर्ताओं की शिकायत सुनते हैं और उसका निस्तारण करते हैं। थाने का डाक कार्यालय दिखाया। बताया कि यहां पर पुलिस संबंधित सभी कागजात आते हैं। जो संबंधित पुलिसकर्मी को मुहैया कराए जाते हैं। जिनका पुलिसकर्मी निस्तारण करते हैं। डाक भी इसी में आती हैं। छात्राओं ने हवालात का भी निरीक्षण किया। उनको इंस्पेक्टर ने बताया कि शातिर अपराधियों को इसमें रखा जाता है। हवालात में बिजली के पंखे इसलिए नहीं लगाए जाते कि कहीं कोई खुदकुशी न कर ले। थाने का भ्रमण करने के बाद छात्राएं पुलिस के कार्यों की जानकारी लेकर चली गईं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें