फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तिगरी धाम में कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, पुलिस-प्रशासन रहा चौकस 

कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी गंगा धाम पर लगे गंगा मेले में मुख्य स्नान पर चहुंओर श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आए। करीब 25 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। स्नान बाद हवन-पूजन हुआ और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। घाट गंगे मैया के जयकारों से गूंजते रहे। मेले के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है। कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी गंगा में स्नान के लिए उत्तर भारत के ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार मध्यरात्रि से शुरू हुआ स्नान का सिलसिला सोमवार देर शाम तक चलता रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें