गजरौला के शिव इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं और स्टाफ को यातायात के नियमों के पालन की शपथ दिलाई। कहा कि ट्रेन गुजर जाने पर ही फाटक पार करेंगे। रेल की पटरियों की बजाय पैदल यात्री पुल से पार होंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा यातायात माह में बुधवार सुबह प्रार्थना के बाद प्रधानाचार्य डॉ.शरद कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं और स्टाफ को शपथ दिलाई कि यातायात के सभी नियमों का पालन करेंगे। भारी वाहन गुजरने के बाद ही सड़क पार करेंगे। रेल की पटरियों के बीच से नहीं गुजरेंगे। परिवार के सदस्यों और अपने आस पास के लोगों को समझाएंगे कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। इस दौरान गगन अग्रवाल, एनडी शर्मा, शैलेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, जयविंद्र सिंह, नवनीत सिंह, अनिल यादव, ज्ञानेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, चंचल कुमारी, विशाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।