ईद मिलादुन्नबी पर नगर और ग्रामीण अंचलों में शानो शौकत से जुलूस निकाले गए। सरकार की आमद मरहबा से आसमान गूंज उठा। जुलूस में शामिल बड़े और बच्चे धार्मिक नारे लिखी तख्तियां लेकर और अल्लाहु अकबर के नारे लगाते चल रहे थे। ईद मिलादुन्नबी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।