श्रीराम लीला प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने समिति के प्रबंधक डॉ.आशुतोष भूषण शर्मा को श्रद्धांजलि दी। उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की। समिति के संरक्षक राहुल कौशिक ने कहा कि वह व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से हुई क्षति की भरपाई नहीं की जा सकती। रविवार को दोपहर 2 बजे प्रबंध समिति के पदाधिकारी रमाशंकर कौशिक स्मृति पार्क में एकत्र हुए। यहां डॉ.आशुतोष भूषण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रामलीला समिति के संरक्षक एवं सपा नेता राहुल कौशिक ने कहा कि डॉ. आशुतोष भूषण शर्मा का रामलीला के प्रति अभूतपूर्व समर्पण था। उनकी कमी हमेशा खलेगी। सभी ने उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की। समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश गर्ग, उपाध्यक्ष सोनू गर्ग, कोषाध्यक्ष डॉ. निरंजन प्रसाद गर्ग, विवेक अग्रवाल, सुबोध कुमार सिंघल ने विचार रखे। प्रेमशंकर गर्ग, प्रमोद सिंघल, संजय सिंघल, संजीव सिंघल, राहुल गोयल, गौरव गोयल, अजय सिंघल, पंकज कौशिक, देवेश शर्मा, नितिन बंसल, यश अग्रवाल, ललित पाठक, आकाश सिंघल आदि मौजूद रहे। संचालन विपिन कौशिक ने किया।