फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्र के घर चढ़ाई कर मारपीट करने में पांच के खिलाफ रिपोर्ट

विमल शर्मा Updated Sun, 28 Dec 2025 06:55 PM IST

शिक्षामित्र के घर पर चढ़ाई कर लाठी डंडे से शिक्षामित्र उसकी पत्नी व बेटी को घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन भाइयों उनके पिता और माता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर बुजुर्ग निवासी शिक्षामित्र तेजपाल के घर पर लाठी डंडों से लैस दबंगों ने चढ़ाई कर दी। तेजपाल उनकी पत्नी सुधा व बेटी सृष्टि पर हमला कर घायल कर दिए। गांव में काफी देर तक दबंंगों की दहशत रही थी। सूचना पाकर पुलिसकर्मी गांव में गए थे। दो आरोपियों को हिरासत में लिया और घायलों का सीएचसी में उपचार कराया था। पुलिस ने घायल तेजपाल की तहरीर पर नेमपाल उसके तीनों बेटों नितिन, सचिन, राहुल व पत्नी ऊषा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि दो आरोपियों सचिन व उसके भाई नितिन निवासी दरियापुर बुजुर्ग का चालान किया जा रहा है। उधर पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव पाल निवासी पंकज व उसके भाई दीपक का भी शांति भंग के आरोप में चालान किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें