गजरौला नगर पालिका में गड़बड़ी की दूसरे दिन भी जांच करने आईं एसडीएम उस वक्त हैरत में रह गईं जब जांच के दौरान उनको कई कर्मचारियों ने बताया कि पेयजल आपूर्ति के लिए नलकूप चलाते हैं। कोई भी कर्मचारी यह नहीं बता पाया कि किस समय से नलकूप चलाता है। एसडीएम ने जांच के दौरान कर्मचारियों से जानकारी करते हुए वीडियोग्राफी भी कराई। पालिका के कुछ सभासदों ने डीएम से शिकायत की थी कि नगर पालिका में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। कई ऐसे कर्मचारियों को वेतन देकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिनको नगर में काम करते किसी ने नहीं देखा।