फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी के स्टाफ नर्स की कार में तोड़फोड़, जान बचाकर भागा

सीएचसी से जा रहे कार सवार स्टाफ नर्स की कार में 10-12 लोगों ने तोड़फोड़ की। वह किसी तरह जान बचाकर भागा। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है। मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र के लालपुर गंगवारी गांव निवासी विक्की स्टाफ नर्स हैं। वह सीएचसी में कार्यरत हैं। उनका कहना है कि वह बृहस्पतिवार शाम को 6 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद कार से घर जा रहे थे। वह भानपुर फाटक पर पहुंचे थे। उनका आरोप है कि इस दौरान 10-12 लोग आए। उन्होंने उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया। जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए। वह गाड़ी को लेकर भागे और जान बचाई। अपने साथ हुई घटना की फोन कर यूपी 112 को सूचना दी। सूचना देने के काफी देर बाद यूपी 112 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। मगर घटना की जानकारी लिए बिना ही वापस लौट आए। विक्की ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें