नेशनल हाईवे पर आगे चल रही पिकअप में पीछे से बाइक घुस गई। इस हादसे में रोहित (26) उसकी महेन्द्री (46) और रोहित के दोस्त राजीव (25) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस में जांच पड़ताल की। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से चीखपुकार मच गई। मामले में उत्तराखंड नंबर पिकअप के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।