डॉ.भीमराव आंबेडकर जयंती मनाते हुए उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के डीआईजी डॉ. नरेंद्र सिंह ने महिलाओं से बच्चों को अनुशासन प्रिय ,चरित्रवान बनाने और उच्च शिक्षा मुहैया कराने पर जोर दिया।