फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को ज्ञापन देने जा रहे भाकियू संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी पुलिस ने सड़क पर रोके

गजरौला। भाकियू संयुक्त मोर्चा के सीएम को ज्ञापन देने जा रहे पदाधिकारी पुलिस ने सड़क पर रोक दिए। पुलिस ने उनको आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि किसानों को प्रदेश के मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया जा रहा। मगर किसान की यह आवाज अधिक दिनों तक नहीं दबाई जा सकती। मोर्चा के पदाधिकारियों ने ऐलान किया था कि वह शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सात्र सूत्रीय ज्ञापन देने जाएंगे। जैसे ही पुलिस को भनक लगी, शुक्रवार रात में ही पुलिस ने नरेश चौधरी को उनके घर पर नजरबंद कर दिया। सुबह तक उनके घर पर पुलिस का पहरा रहा। पुलिस के हटने पर वह शनिवार सुबह करीब 11 बजे फाजलपुर में संगठन के कार्यालय पर पहुंंच गए। यहांं पर राष्ट्रीय मुख्य सचिव अरुण सिद्धू, प्रदेश अध्यक्ष इकबाल सैफी, आजम खान, चरण सिंह, चंद्रपाल सिंह, उस्मान खान, सारिक खान, आसिफ चौधरी, तालिब चौधरी आदि के साथ ज्ञापन देने जाने की योजना बना रहे थे। इसकी खबर मिलते ही एसआई नीतेंद्र वशिष्ठ पुलिस के साथ पहुंच गए। उन्होंने सभी को सड़क पर रोक लिया। ज्ञापन देने जाने की कोशिश नाकाम कर दी। उधर भाकियू चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष राहुल सिद्धू को पुलिस ने उनके गांंव नगलिया बहादुरपुर में घर पर नजरबंद रखा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें