मुरादाबाद सांस्कृतिक समाज की ओर से लोहड़ी व मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में रविवार को बुद्धि विहार में खिचड़ी पार्टी व मनोरंजक पिकनिक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर विनोद अग्रवाल, संस्थापक अध्यक्ष दीपक बाबू , अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, सचिव डॉ. पंकज दर्पण अग्रवाल व कोषाध्यक्ष ममता गर्ग द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सुषमा गर्ग द्वारा कई तरह के मनोरंजक खेल खिलाएं गए। साथ ही विजेताओं को सम्मानित किया गया। इसके उपरांत सभी सदस्यों ने मिलकर पार्क संविधान साहित्य वाटिका का भ्रमण किया।