मंडी धनौरा में मोहल्ले के दुकान से अंडे लेकर लौट रही छह साल की हादिया पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची को जमीन पर गिराकर बुरी तरह नोचना शुरू कर दिया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर वहां पहुंचे युवक ने उसे बचाया। बच्ची के हाथ में गहरे जख्म हो गए हैं। लोगों ने पालिका प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। इससे पहले रजबपुर में कुत्तों ने एक बच्चे को मार डाला था।