ट्रैक पर दौड़ती पूर्णागिरि सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नीलगाय फंस गई। इस दौरान चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जीआरपी और आरपीएफ समेत रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी कर्मचारियों ने नीलगाय को काटकर ट्रेन से निकाला। करीब 26 मिनट तक ट्रेन रुकी रही। इस दौरान कई अन्य ट्रेनें भी प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।