फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौह पुरुष की तस्वीर भेंटकर किया नागर का स्वागत

भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का विधायक राजीव तरारा ने गदा भेंटकर और पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने लौह पुरुष सरदार पटेल की तस्वीर प्रदान कर स्वागत किया। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य चंद्रपाल खड़गवंशी ने बड़ी माला पहनाकर नागर का सम्मान किया। नई जिम्मेेदारी मिलने पर पहली बार मुरादाबाद की तरफ जा रहेे क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए विधायक राजीव तरारा के नेतृत्व में एमडीए के सामने कार्यकर्ता एकत्र हुए। नवाब सिंह नागर का काफिला रुकते ही उनका फूल माला पहनाई। विधायक ने गदा प्रदान की। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ने तरारा की तरफ मुखातिब होकर कहा कि इनके पिता तोताराम उनके साथ विधायक रहे हैं। जल्द ही फिर जिले में लोगों के साथ बैठकर संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। डॉ.सोरन सिंह नेे तलवार भेंट की। यहां पर विचित्र भाटी, सतपाल सिंह, निहार त्यागी, तेजपाल सिंह, महकपाल सिंह गुर्जर, सुरेंद्र औलख, डॉ.दीपक गंगवार, दीपाली गंगवार, संजय सिंह गौर, कपिल भड़ाना, राम कृष्ण चौहान, नरेंद्र कटारिया, शैलेश अग्रवाल, डॉ. रवि भूषण शर्मा, जगत सिंह सैनी आदि मौजूद रहे। पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने ढोल नगाड़ेे के साथ नवाब सिंह नागर का स्वागत किया। उनको लौह पुरुष सरदार पटेल की तस्वीर प्रदान की। हेम सिंह आर्य, विनोद गुर्जर, गौरव प्रधान, सुुनील गुप्ता, राम चंद्र सिंह गुर्जर आदि मौजूद रहे। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य चंद्रपाल खड़गवंशी के नेतृत्व में क्षेत्रीय अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी को बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर हरिओम शर्मा, हिमांशु त्यागी, शुभम जालान, सुरमित गुप्ता, विनोद त्यागी, मिंटू सागर, हरकेश राणा, कपिल शर्मा, हरिओम प्रधान आदि मौजूद रहे। पूर्व विधायक हरपाल सिंह के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें