गजरौला में दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर विधायक राजीव तरारा अपने समर्थकों संग ढोल नगाड़े पर थिरके। इस दौरान विधायक ने कहा कि दिल्ली की जनता ने दिखा दिया कि मोदी का जादू पूरे देश में बरकार है। शनिवार को दिल्ली विधान सभा चुनाव का परिणाम आने और उसमें भाजपा को पूर्ण बहुमत दिए जाने की खुशी में भाजपाई उछल गए। एमडीए कॉलोनी में मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा के कार्यालय पर पार्टी के कार्यकर्ता व उनके समर्थक एकत्र हुए। ढोल नगाड़े की थाप पर विधायक और समर्थक थिरके। इस दौरान विधायक ने कहा कि भाजपा ही सुशासन दे सकती है।