विश्वकप में भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी के शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप भी मोहम्मद शमी से मिलने उनके गांव सहसपुर अली नगर पहुंचे। उन्होंने शमी के फॉर्म हाउस पर पहुंचते हुए उन्हें बधाई दी।