कृषि वैज्ञानिकों ने किसान दिवस पर महिला किसान समेत पांच प्रगतिशील किसानों को शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। किसानों ने देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का सजीव संबोधन सुना। किसान दिवस पर मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिले भर से 195 किसान शामिल हुए। किसानों को देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का सजीव संबोधन सुनाया गया। इसके बाद प्रगतिशील किसानों सोमपाल, चंद्रपाल सिंह, हुकम सिंह, नसीम, बवीता देवी को शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ.एके मिश्र, डॉ.शीशपाल सिंह, डॉ. अमित तोमर, डॉ. प्राची पटेल, डॉ.आरपी सिंह आदि मौजूद रहे। उधर भाकियू महिला शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष रीना रानी ने मीरपुर के प्राथमिक विद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई। पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। उधर बसपा के वरिष्ठ नेता बलवीर सिंह के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर इंद्रवती देवी, निरंजन सिंह, मीनाक्षी चौधरी, विपिन कुमार, देवेंद्र गुड्डू, दिनेश चंद्र, धर्मेश चंद्र आदि मौजूद रहे।