फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरपुर के दो घरों में लाखों की चोरी, तीसरे में कोशिश नकब लगाकर दिया चोरी की घटना काे दिया अंजाम

संवाद न्यूज एजेंसी गजरौला। चोरों ने नकब लगाकर दो घरों से लाखों रुपये का माल समेट लिया। तीसरे घर में जाग होने के कारण चोरी करने में नाकाम रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी इमरान का घर गांव के बाहरी छोर पर खेतों के किनारे है। वह कबाड़ी का काम करतेे हैं। इस समय वह और उनकी पत्नी आयशा बाहर हैं। सोमवार रात इमरान की मां रायदा आंगन में सो रही थीं, जबकि भाई मोहसिन छत पर सोया हुआ था। रात में किसी समय चोरों ने पीछे से नकब लगाया और अंदर दाखिल हो गए। रायदा और मोेहसिन का आरोप है कि चोर घर से 20 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह खेत स्वामी चारा लेने आया तोे उसने नकब देख घर में चोरी की जानकारी दी। यहां से कुछ ही दूर जोगेंद्र के घर में नकब लगाकर चोर कपड़ों से भरा संदूक ले गए। उसमें 20 हजार रुपये की नकदी भी रखी हुई थी। एक अन्य घर में भी चोर घुस गए, लेकिन यहां जाग हो जाने के कारण चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे सके। ग्रामीणों के यूपी-112 को फोन करने पर पुलिस गांव में गई। ग्रामीणों से चोरी की जानकारी ली, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने उन पर दबाव बनाया कि तहरीर में लिखकर दें कि चोरी की कोशिश की गई है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि गांव में पुलिस गश्त के लिए नहीं आती। उन्होंने हलका दरोगा या किसी पुलिसकर्मी को गश्त करते नहीं देखा। ग्रामीणों ने मंगलवार रात भी गांव के जंगल में चोर देखे जाने का दावा किया। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि तहरीर मिल गई हैै। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें