तिगरी गंगा मेले में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली। शिविर से गंगा तट निकाली कलश यात्रा के आगे कुछ महिला श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए चल रही थीं। वृंदावन से आए कथाव्यास राधिका माधव ने श्रीमद भागवत कथा सुनाते हुए कहा कि गंगा किनारे भागवत सुनने से उसका पुण्य कई गुना बढ़ जाता है।