भाकियू चौहान गुट के धरने में कुमराला बिजलीघर के जेई ने हाथ जोड़ कर पीड़ित किसान से माफी मांगी। कहा कि दोबारा किसी से अभद्रता नहीं करूंगा। जो भी उपभोक्ता आएगा, सम्मान से उसकी बात सुनी जाएगी। पीड़ित को भेजा गलत बिल सही करने का आश्वासन दिया। धरने में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगे राम त्यागी ने कहा कि बिजली विभाग की बदनामी कर रहे ऐसे कर्मचारियों को सबक सिखाया जाएगा।