गजरौला में रेस्टोरेंट संचालकों एव खाद्य सामान के दुकानदारों को दिल्ली से आए ग्रीन फूड कंसलटेंसी के शांतनु गुप्ता और सुमित शर्मा ने प्रशिक्षण दिया कि कच्चे माल की नियमित जांच करानी चाहिए। जानकारी दी कि क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए। हाईवे किनारे एक होटल में शुक्रवार दोपहर खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के नियमों और योजनाओं की जानकारी देने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।