फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में सिर में कुल्हाड़ी मारकर पति ने कर दी पत्नी की हत्या, पोस्टमार्टम को लेकर सीएचसी में हंगामा

रहरा थाना क्षेत्र के गांव पौरारा में शनिवार रात मामूली घरेलू विवाद में पति ने अपनी पत्नी उर्मिला (60) की कुल्हाड़ी से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने को लेकर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की, जिसमें एक सिपाही की वर्दी फट गई। रहरा थाने के कार्यवाहक थाना प्रभारी संदीप पवार के निवासी मजदूर रामफल सिंह के सात बच्चे हैं। रामफल और उसकी पत्नी उर्मिला (60) के बीच आए दिन घरेलू बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था। शनिवार रात करीब 10 बजे दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ। आरोप है कि तैश में आकर रामफल ने उर्मिला के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल उर्मिला को उसके बेटे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें