गजराैला निजी कंपनी के इंजीनियर के सूने घर में ताला तोड़ कर दाखिल हुए चोर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी समेत लाखों का माल चोरी कर ले गए। उनकी पत्नी द्वारा करवा चौथ के लिए खरीदी पायल और बिछुए भी ले गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर गई। चोरी की जानकारी ली। मूलरूप से बिजनौर के आलमपुर गांव निवासी राजेश चौहान कई साल से नगर की टीचर कॉलोनी के पीछे बुध बाजार मोहल्ले में रहते हैं। वह औद्योगिक क्षेत्र में निजी कंपनी में इंजीनियर हैं।