गजरौला। गंगा का जल स्तर 10 सेंटीमीटर कम होकर गेज 235 मीटर पर पहुंच गया, लेकिन ग्रामीणों के सामनेे समस्याओं के अंबार हैं। खेतों में भरा बाढ़ का पानी खून पसीने की कमाई से उगाईं फसलों को लील रहा हैै। चारा लाने में ग्रामीणों को खासी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को बिजनौर बैराज से 97717 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके बाद भी तिगरी में गंगा का जल स्तर 10 सेंटीमीटर कम हो गया। बाढ़ खंड विभाग के जेई के मुताबिक गेज 235 मीटर दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पूर्व 245 मीटर पर था। जल स्तर भले ही कम हो गया, लेकिन शीशों वाली, दारानगर, ओसीता जगदेवपुर के ग्रामीणों सामने आई परेशानी दूर नहीं हो रही। वह खेतों से चारा आदि लाने के लिए नाव पर निर्भर हैं। चारा लदी नाव किनारे तक लाने में पसीने छूट जातेे हैं। बाढ़ खंड विभाग के जेेई सुभाष चंद गहलौत का कहना है कि जल स्तर 10 सेंटीमीटर कम हो गया हैै।