फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्य जीवों के अनुकूल गंगा का खादर क्षेत्र, अलीनगर के खेतों में दिखे मोर

गंगा का खादर क्षेत्र वन्य जीवों के लिए अनुकूल है। यहां पर हिरन और नीलगायों के झुंड विचरण करते मिल जाएंगे। नृत्य करते मोेर भी मिलते हैं। गंगा में जहां रंग बिरंगे पक्षी कलरव करतेे हैं, वहीं तरह-तरह की मछलियां, घड़ियाल, डॉल्फिन, मगरमच्छ आदि भी पाए जाते हैं। इसके अलावा गंगा का खादर क्षेत्र वन्य जीवों जैसे नीलगाय, हिरन, जंगली सूअर के लिए अनुकूल है। खेतों पर जाते समय नीलगायों के झुंड विचरण करते मिल जाते हैं। सोमवार दोपहर अलीनगर गांव के जंगल में सरसों के खेत किनारे पर मोेर नृत्य कर रहा था। गांव के त्रिलोक भड़ाना ने पुष्टि करते हुए कहा कि यहां पर कई मोर रहते हैं। जोे कई बार नृत्य करते दिखाई दे जाते हैं। गंगा का खादर क्षेत्र वन्य जीवों के लिए अनुकूल है। वन विभाग के एसडीओ नरेश कुमार जोशी का कहना है कि पिछले कई सालों में राष्ट्रीय पक्षी मोर समेत कई वन्य जीवों की संख्या में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें