फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह ने कभी नहीं दबने दी गरीबों, मजदूरों, किसानों की आवाज: भूपेंद्र

विमल शर्मा Updated Sun, 23 Nov 2025 09:18 PM IST

सपाइयों ने पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षामंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई। इस दौरान सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि नेता जी ने हमेशा किसानों, मजदूरों, गरीबों की आवाज उठाई। उनके रक्षामंत्री रहते ही शहीदों के पार्थिव शरीर सम्मान के सहित घर पहुंचाने का काम शुरू हुआ। शनिवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी के गुरु गोविंद सिंह नगर स्थित कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई। इस दौरान सभी ने उनके चित्र के आगे नमन किया। इस दौरान सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने लीक से अलग हटकर राजनीति शुरू की। उन्होंने कभी किसी गरीब, मजलूम, किसान, मजदूर का उत्पीड़न नहीं होने दिया। सीमा पर शहीद होने वाले शहीदों के पार्थिव शरीरों को सम्मान के साथ नहीं लाया जाता था। उनके परिजनों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ती थी। मुलायम सिंह यादव रक्षामंत्री बने तो उन्होंने शहीदों के पार्थिव शरीर सम्मान के साथ परिजनों तक पहुंचाने का काम शुरू कराया। राजनीति में उनकी अलग छाप हमेशा प्रेरित करती रहेगी। इस मौके पर चौधरी राजेंद्र सिंह, कुलदीप देवल, अमन सिरोही, सीताराम, जयविंद्र यादव, देवेंद्र सिंह उर्फ काले, मोहित, प्रधान सतेंद्र सिंह, अरुण कुमार, सुरेंद्र चौहान, कामिल मंसूरी, रवि चौहान, आकाश चौधरी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें