फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रजघाट गंगा पुल पर मरम्मत कार्य के कारण रेंग रेंग कर गुजरे वाहन

विमल शर्मा Updated Sun, 23 Nov 2025 08:08 PM IST

ब्रजघाट गंगा पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण दिल्ली जाने वाले वाहनों की लेन पर वाहन रेंग रेंग कर गुजरे। कई बार जाम के हालात बने। ब्रजघाट में गंगा नदी पर बने पुल पर रविवार को मरम्मत कार्य किया गया। हापुड़ जिले की सीमा में यह मरम्मत कार्य मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहनों की लेन पर चल रहा है। कार्य करते समय किसी कर्मचारी के साथ हादसा न हो जाए, इसके लिए गंगा पुल पर साइड में प्लास्टिक के अवरोध लगा रखे हैं। इस कारण पुल पर मार्ग संकरा हो गया। जिससे वाहन रुक रुक कर गुजर रहे हैं। लिहाजा दिन भर इस लेन पर जाम के हालात बने रहे। कई बार वाहनों की लाइन मोहम्मदाबाद तक पहुंच गई। पुलिस को यातायात सुचारू रखने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने बताया कि जाम नहीं लगा, बल्कि वाहन रेंग रेंग कर गुजरते रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें