भाकियू संयुक्त मोेर्चा के प्रदूषण के खिलाफ चल रहे धरने में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि मोेर्चा क्षेत्र के लोगों की ज्वलंत समस्या के समाधान के लिए आंदोलन कर रहा है। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, धरना जारी रहेगा। शनिवार को शहवाजपुर डोर में चल रहे धरने पर बैठे किसानों का उत्सावर्धन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता हमारे देश के किसानों के लिए अच्छा नहीं हैै। छोटे और सीमांत किसान अमेरिकी सब्सिडी वाले बड़े किसानों से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे। प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि सेंपल कई बार लिए गए हैं, लेकिन जब तक उनकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जाएगी और ठोस कार्रवाई नहीं होगी, तब तक किसानों को विश्वास नहीं होगा। इस मौके पर रामकृष्ण चौहान, हरकेश राणा, अहसान अली, शानू चौधरी, होमपाल सिंह, गंगाराम सिंह, मंसूर अली, विजय सिंह, सुरेश चंद्र, रामचंद्र सिंह, समरपाल सिंह, सूखा खान, बाबुद्दीन, चंद्रपाल सिंह, बाबू अली, शमशाद चौधरी, रामफल सिंह, देवेंद सिंह, ओम प्रकाश सिंह, रामप्रसाद सिंह, पृथ्वी सिंह आदि मौजूद रहे।