मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के समाजवादी पार्टी के जिला प्रभारी, सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री जावेद आब्दी ने कहा कि सभी अपने एसआईआर फॉर्म भरकर बीएलओ के पास पर जमा कर दें। पार्टी के बूथ लेवल एजेंटों को समझाया कि हरेक घर जाकर लोगों को समझाएं कि किसी का नाम मतदाता सूची से हटना नहीं चाहिए। सपा की तरफ से जावेद आब्दी को अभियान का जिला प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने झनकपुरी गांव में हाईवे किनारे एक रिसोर्ट में पुनरीक्षण समीक्षा बैठक की। बैठक में पहुंचे जावेद आब्दी का सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग की समय सीमा से पहले ही सभी मतदाता अपना एसआईआर फॉर्म भरकर बीएलओ के पास पर जमा कर दें। जिससे उनका मतदान का अधिकार बना रहे। उन्होंने पार्टी के बूथ लेवल एजेंटों को समझाते हुए कहा कि घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता को जागरूक करने का काम करें। किसी भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्त्ता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटना चाहिए। प्रत्येक कार्यकर्त्ता का कर्तव्य है कि वह बूथ स्तर पर मतदाता सूची पर नजर रखे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मस्तराम यादव, विधानसभा अध्यक्ष आमिर रजा जैदी, विजयपाल सैनी, चन्द्रपाल सैनी, जगराम सिंह, सचिन कुमार, वरुणजीत सिंह, हाजी इसरार, साबिर सैफी, जितेंद्र यादव, विपिन कौशिक, राजेंद्र सिंह, मास्टर विजयपाल सिंह, अशोक चौधरी, कुलदीप देवल, अमन सिरोही, सुरेंद्र प्रधान, रविंद्र प्रधान, अरुण, देवेन्द्र सिंह काले आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम आयोजक भूपेंद्र चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।