फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से महिला बीएलओ बोली काम करने में आ रही दिक्कत

विमल शर्मा Updated Thu, 27 Nov 2025 08:59 PM IST

डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बुधवार को नगर में एसआईआर का कार्य कर रहे बीएलओ के कार्य की मौके पर जाकर जानकारी ली। सबसे पहले वह मायापुरी मोहल्ले में सभासद अरविंद कुमार के यहां गईं। दो बूथों पर काम कर रहे बीएलओ से जानकारी ली कि कितना काम हो गया है। कितने फार्म भरकर जमा कर दिए गए हैं। डीएम ने मतदाताओं से भी जानकारी ली। डीएम ने फाजलपुर बूथ का भी निरीक्षण कर कार्य की जानकारी हासिल की। इसके बाद शिव इंटर कॉलेज में बने बूथों का निरीक्षण किया। यहां आठ बूथों पर काम कर रहे बीएलओ ईओ से जानकारी ली कि काम करने में कोई दिक्कत तो नहीं आ रही। इस दौरान एक महिला बीएलओ ने डीएम के सामने समस्याएं रखीं। कहा कि नागरिक फार्म वापस नहीं कर रहे हैं। इस दौरान उनको कई लोगों का बर्ताव अच्छा नहीं मिला। फार्म वापस करने या जमा करने में कई चक्कर लगवा रहे हैं। इसके बाद भी फार्म नहीं दे रहे। डीएम ने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि घर-घर जाकर नागरिकों को बताओ कि यह कार्य कितना आवश्यक है। कोई वंचित रह गया तो वह बाद में तहसील के चक्कर लगाता रहेगा। इस मौके पर ईओ ललित कुमार आर्य, अरविंद कुमार, आदेश कुमार, देवेश शर्मा, अमित आदि भी साथ रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें