फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट में संशोधन या अपडेट कराना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी: अंकुर राणा

विमल शर्मा Updated Thu, 27 Nov 2025 08:36 PM IST

भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री अंकुर राणा ने एसआईआर कार्यक्रम में मतदाताओं से कहा कि वह अपने बीएलओ से संपर्क कर वोट में संशोधन या अपडेट करा लें। बाद में तहसील के चक्कर लगाने पड़ेंगे। अल्लीपुर भूड़ स्थित सार्वजनिक धर्मशाला में एसआईआर अभियान के तहत बीएलओ व मतदाताओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री अंकुर राणा ने कहा कि मतदाताओं के नामों का सत्यापन, संशोधन और शुद्धिकरण कार्य तेजी से चल रहा है। प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपने बीएलओ से संपर्क कर वोट में आवश्यक संशोधन या अपडेट जरूर कराएं। यह कार्य अभी सरलता से घर-घर चल रहा है, लेकिन यदि इस अवसर को छोड़ दिया गया तो आगे चलकर तहसील के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। मतदाता सूची लोकतंत्र की नींव है। प्रत्येक नागरिक को अपने नाम, पता, आयु या किसी भी त्रुटि का तुरंत सुधार कराना चाहिए। उन्होंने बीएलओ के सहयोग पर जोर दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक हरपाल सिंह, राम रतन सिंह जाटव, डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति, डॉ. राजीव शुक्ला, रामवीर सिंह, महिपाल चौहान, रवि सैनी, सुभाष कुमार आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें