फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में घूम रहे अजगर को देख डरा किसान, वन विभाग ने पकड़ा

विमल शर्मा Updated Tue, 20 Jan 2026 07:14 PM IST

वन विभाग की टीम ने खेत में किसानों की दहशत का पर्याय बना अजगर पकड़ कर ईश्वरदेवा वन क्षेत्र में छोड़ दिया। कुमराला वन ब्लॉक के स्टाफ शाह आलम व दीन दयाल यादव को शहवाजपुर डोर और बसैली के ग्रामीणों ने फोन कर सूचना दी। बताया किक उनके खेतों में अजगर घूम रहा है। जिससे खेतों में काम करते समय डर बना रहता है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उसने रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ लिया। करीब 15 किलोग्राम वजन का अजगर बोरी में बंद किया और उसे ईश्वरदेवा वन ब्लॉक क्षेत्र में छोड़ा गया। उसके पकड़ेे जाने पर आस पास के किसानों नेे राहत की सांस ली। इससे पूर्व कुमराला वन ब्लॉक के स्टाफ ने कुमराला पुलिस चौकी के निकट से एक अजगर पकड़ा था। उसे भी दूर जंगल में छोड़ा गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें