अमरोहा में परिवार के लोगों द्वारा जमीन पर कब्जा करने से परेशान किसान परिवार संग आत्महत्या के इरादे से कलक्ट्रेट पहुंच गया। उसके हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल देख पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। उन्होंने किसी तरह उससे बोतल छीनी और डीएम से मुलाकात कराई। हालांकि, बाद में डीएम ने शिकायत सुनते हुए तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिलाया।