गजरौला में दिवाली के उपलक्ष्य में एमडीए कॉलोनी में चल रहे दिवाली मेले के दूसरे दिन बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोहलिया। प्रतियोगिता में विजेताओं को लकी ड्राॅ द्वारा सम्मानित किया जाएगा। रविवार से सातवां ग्रांड दिवाली मेला चल रहा है। जिसमें प्रथम दिन बच्चों के बीच स्लो साइकिल दौड़ और चम्मच दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। शाम को महिलाओं के बीच त्रिकूद, रस्साकशी, गुब्बारा दौड़ सहित कई प्रतियोगिताएं कराई गईं। मेले के दूसरे दिन सोमवार शाम स्थानीय विधायक राजीव तरारा ने दीप जलाकर मेले की शुरुआत की।