फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत को विफल करने के लिए कराया डिप्टी सीएम का रात्रि विश्राम: नरेश

Vimal Sharma Updated Sun, 24 May 2026 08:33 PM IST

भाकियू संयुक्त मोर्चा की महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने पुलिस-प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। कहा कि महापंचायत को विफल करने और किसानों की आवाज दबाने के मकसद से ही प्रदूषण के लिए जिम्मेदार औद्योगिक इकाई में डिप्टी सीएम का का रात्रि विश्राम रखा गया है। किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि अधिकारी ने मिट्टी की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की। एसडीएम धनौरा व सीओ ने यह कहकर समझाया कि किसानों के मुद्दे से आला अफसरों को अवगत करा दिया गया है। नाईपुरा सामने हाईवे के अंडरपास नीचे रविवार को मोर्चा की आयोजित महापंचायत के कारण पंचायत स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। कई थाना प्रभारियों और पुलिस बल व पीएसी जवानों के साथ एसडीएम व सीओ मुस्तैद हो गए। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी नेे कहा कि मोर्चा पांच महीने से हाईवे किनारे धरना दे रहा है। मगर किसी ने किसानों की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। आरोप लगाया कि जिला प्रशासन संबंधित औद्योगिक इकाई के दबाव में काम कर रहा है। उसी के दबाव में महापंचायत को विफल करने के लिए डिप्टी सीएम का रात्रि विश्राम रखा गया है। मगर संगठन प्रदूषण पर कोई समझौता नहीं करेगा। अरुण सिद्धू ने कहा कि औद्योगिक इकाई के कारण ही लोग प्रदूषण की मार से बेहाल हैं। पानी पीने लायक नहींं रहा गया। आने वाली पीढ़ी का भविष्य बचाने के लिए आंंदोलन किया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी ने महापंचायत में पहुंच कर मिट्टी नमूनों की रिपोर्ट सार्वजनिक की। कहा कि मिट्टी बहुत अधिक खराब नहीं है। एसडीएम धनौरा ने समझाया कि एक सप्ताह में ही नाईपुरा में पीने के पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा। एसडीएम व सीओ के आश्वासन पर महापंचायत समाप्त की गई। गंगाराम सिंह, इकबाल सैफी, सुरेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, सुधीर कुमार, रामकृष्ण चौहान, चंद्रपाल सिंह, ओमपाल सिंह, ओम प्रकाश सिंह, डॉ डीएस हर्ष, फुरकान अली, साबिर अली, चरण सिंह, सोमपाल सिंह, तेजपाल सिंह, नंबरदार गौतम, लता सागर, दीपचंद, सती राम सिंह, कर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें