चूल्हे पर रखा कुकर तेज धमाके के साथ फट गया। गरम दाल की चपेट में आकर भाई-बहन और उनकी मां झुलस गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। तीनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। यह मामला आदमपुर थानाक्षेत्र के साथलपुर की मढै़या गांव का है। यहां पर किसान जयचंद पुत्र नेतराम सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी सीमा के अलावा बेटी सृष्टि और बेटा आर्यन हैं। परिजनों के मुताबिक सृष्टि कक्षा दो में पढ़ती है, जबकि आर्यन कक्षा एक में। मंगलवार की सुबह सृष्टि और आर्यन स्कूल जाने की तैयारी कर रहे थे।