फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू खालसा सात फरवरी से निकालेगा किसान जागृति यात्रा

विमल शर्मा Updated Tue, 20 Jan 2026 07:36 PM IST

भाकियू खालसा की बैठक में सात फरवरी से 19 मार्च तक किसान जागृति यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एमएसपी कानून बनवाने, किसान कर्ज मुक्ति और कृषि अधिनियम बिल में संशोधन की मांग जोरदार तरीके से उठाना इस यात्रा का उद्देश्य है। संगठन की मंगलवार को रोडवेज स्टैंड पर की गई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष रजिंदर सिंह धारीवाल ने कहा कि उनके नेतृत्व में किसान जागृति यात्रा निकाली जाएगी। किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, सरकार से एमएसपी कानून बनवाने, किसान कर्ज मुक्ति और कृषि अधिनियम बिल में संशोधन की मांग करना इस यात्रा का उद्देश्य हैै। यह यात्रा सात फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च तक कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक निकाली जाएगी। इस दौरान उन्होंने राजवीर सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष गजरौला, अमित कुमार को युवा जिलाध्यक्ष अमरोहा, रितु देवी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनाया। इस मौके पर यशवीर सिंह, रवि पाल सिंह, नितिन चौधरी, रवि चौधरी, गुरपाल सिंह, कुलविंदर सिंह, प्रदीप कुमार, ओम प्रकाश सिंह, नवनीत, हिमांशु चौधरी, योगेंद्र सिंह, मेहताब, रितु सिंह, मीनाक्षी, प्रिया आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें