ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के 2500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। भारत माता की जय और वंदे मातरम से आसमान गूंज उठा। इस दौरान इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान, प्रबंधक रोहताश शर्मा व प्रधानाचार्य पी जी गोस्वामी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार रखे। कहा कि लाखों क्रांतिकारियों के बलिदान होने पर आजादी मिली।